ग्रामीण बैंक के पूर्व बीएम के निधन पर शोक सभा आयोजित


भवनाथपुर: वनांचल ग्रामीण बैंक भवनाथपुर के पूर्व शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार के निधन पर बैंक परिसर में शुक्रवार को शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे शाखा प्रबंधक कृष्णा राम ने बताया कि 58 वर्षीय नवनीत कुमार की तबियत पिछले कुछ माह से खराब होने के कारण दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी। उनके निधन से पूरा बैंक परिवार सदमे में है। बैंक परिवार उनके मिलनसार व्यवहार एवं कार्यप्रणाली का सदैव ऋणी रहेगा। सभी ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा मे कार्यालय प्रभारी कमल सिंह मीना, मैसेंजर उदय शंकर चैबे एवं ज्ञान प्रकाश उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment