भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत के फुलवार गांव मे पुलिस कि उपस्थिति मे आदिवासी ग्राम विकास समिति का गठन किया गया.
समिति के गठन को लेकर मुखिया राजकिशोर सिंह किअध्यक्षतामे आमसभा आयोजित किया गया. बिते 14 म ई को भी आमसभा आयोजित किया गया था जिसमे 9 सदस्यों के चयन मे 8 सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण हो गया था.9 वे सदस्य मे दो उम्मीदवार जिसमे प्रदिप कुमार व लखमनिया देवी थी. एक उम्मीदवार पर सहमति नही हो पाया और दोनो तरफ से नोकझोंक होने के कारण स्थगित करना पडा था. शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा मे पुनः वहीं उम्मीदवार होने के कारण दोनो उम्मीदवार के पक्ष मे सर्मथकों को लाइन मे खडा किया गया. जिसमे प्रदिप कुमार को 89 मत व लखमनिया देबि को 103 मत मिला.इसतरह से लखमनिया 9 वे उम्मीदवार के लिए चयन कि गयी.
ग्राम सभा के पश्चात पर्यवेक्षक जनसेवक निरज सिंह व हलका कर्मचारी धनलाल उरांव ने 9 वो उम्मीदवार के साथ वोटिंग कराया जिसमे ललिया देवी अध्यक्ष के लिए चुनी गयी जबकि सचिव पद पर गोपाल कोरवा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव व सदस्य मे ब्रजेश यादव,रमेश कोरवा, निरंजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि के नाम है.ग्राम सभा में भवनाथपुरथाना के एएसआई रामवृक्ष राम, पूर्व मुखिया सुकनी देवी, रामप्रताप यादव,जयनाथ यादव,ननकू सिंह, भिखारी सिंह, लोहा सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण जनता उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment