बांकी नदी का निरीक्षण करते विधायक व अन्य ।


नगर उंटारीः  बुधवार को  स्थानीय विधायक भानु प्रताप साही नगर उंटारी अनुमंडल की लाइफ लाइन कही जाने वाली बाकी  नदी का सफाई कार्य का औचक  निरीक्षण करने पहुंचे । उन्होंने बताया कि बाकी नदी की गहराई और चौड़ाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं। सफाई कार्य देख उन्होंने कहा कि गिरते जलस्तर को देखते हुए लाइफलाइन नदी की सफाई कार्य को संकल्प की भांति कार्य प्रारंभ कराया गया है। उन्होंने सभी लोगों से मदद की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि सभी लोग कूड़ा कचरा कूड़ेदान में ही डालें नदी में नहीं फेंके बाकी नदी का जलस्तर ऊपर उठेगा तो नगर उंटारी सहित अन्य प्रखंडों में भी पीने का पानी बड़ी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य रुकेगा नहीं यह निरंतर जारी रहेगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विभूतिभूषण चौबे विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव रिंकू देव सत्येंद्र चौधरी दिनेश्वर प्रताप देव सोहेल खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment