नगर: नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में नर्स द्वारा गर्भवती महिला से पैसा मांगे जाने के मामले में जिला स्तरीय जांच टीम ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में जांच किया।जांच टीम ने गर्भवती महिला के परिजन चिकित्सक एवं नर्स का बयान लिया।गौरतलब हो कि शोमवार को पाल्हे कला निवासी शुशील ठाकुर की पत्नी राजेश्वरी देवी प्रसव पीड़ा में अनुमंडलीय अस्पताल पहुचीं। जहां ड्यूटी पर उपस्थित नर्स प्रीति कुमारी ने मरीज के परिजनों से 5 हजार रुपए का मांग किया था और पैसा नहीं देने पर इलाज नहीं करने का धमकी दिया।परिजनों के हो हंगामा के बाद गर्भवती महिला को रेफर कर दिया गया था।महिला के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक से की थी।अस्पताल उपाधीक्षक ने तत्काल उस नर्स से स्पष्टीकरण पूछते हुए इसकी सूचना जिला को दिया था।जिला द्वारा मामले की जांच के लिए एक टीम गठित किया गया।जांच टीम में शामिल जिला आर सी एच पदाधिकारी एन के रजक एव डीपीएम आशुतोष मिश्रा ने मामले का गहनता पूर्वक जांच किया।उन्होंने घटना के समय उपस्थित डॉ संतोष कुमार डॉ शैलेंद्र वर्मा अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी नर्स प्रीति कुमारी एवं पीड़ित महिला के परिजनों का बयान कलमबद्ध किया।डॉ एन के रजक ने इस संदर्भ में कहा कि चिकित्सकों एवं महिला के परिजनों के बयान से प्रथम द्रष्टया लगाया गया आरोप सही प्रतीत हो रहा है।जांच प्रतिवेदन सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा।
नर्स के खिलाफ लगे रिश्वतखोरी के शिकायत की हुइ जांच
प्रकाशित तिथि -
April 24, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment