विधायक भानु ने केतार में किया विद्युतसब स्टेशन का शिलान्यास

केतार / गढ़वा : केतार के राज घाटी स्थित कस्तूरवा विद्यालय के समीप क्षेत्रीय विधायक सह नवजवान संघर्ष मोर्चा सुप्रीमो भानु प्रताप शाही ने एक करोड़ पांच लाख की लागत से बननेवाला  पावर सब स्टेशन का शिलान्यास किया। 

शीलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाही ने  सब स्टेशन बनाने वाली कंपनी स्टारलीन विल्सन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर को चेतावनी देते हुवे कहा कि अगर सब स्टेशन निर्माण कार्य मे कोई भी लापरवाही बरती गई और इसका निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा नही किया गया तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहिएगा। इसपर कंपनी के इंजीनियर ने यह स्वीकार किया कि अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान श्री शाही ने अबैध बालु उत्खनन के खिलाफ पुलिस क ओर से किए गए कार्रवाइ का आलोचना किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ज़िप सदस्य ज्वाला प्रसाद विधायक प्रतिनिधि  विक्रमा सिंह एवम राम नरेश सिंह निगरानी समिति सदस्य हेमंत कुमार पाठक भगत दयानंद यादव मनोज पहाड़िया आशीष आदि  उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment