वंशीधर नगर: बढ़ते तापमान व गिरते जलस्तर से नगरपंचायत क्षेत्र के अधौरा व हेन्हो मे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। दो हजार से अधिक के आबादी वाले गांव अधौरा मे लगे दो दर्जन चापाकल मे अधिकतर चापाकल का पानी जलस्तर के नीचे चले जाने के कारण बंद हो गया। कुछ चापाकल से एक या दो बाल्टी पानी ही लोगों को मिल पा रहा है। गांव का एक चापाकल जो अधौरा मध्य विद्यालय के परिसम मे लगा है , वहां रात से ही गांव की महिलाओं की लम्बी कतार लग जा रहा है। ऐसी ही हाल हेन्हो है , यहां के आधा दर्जन चापाकल मे दो ही चापाकल पर वर्तमान में एक हजार की आबादी निर्भर है। गांव की लाईफ लाइन कही जाने वाली लौगा नदी सुखा पड़ा है। नदी के कुछ हिस्सो मे जलजमाव गाव के जानवरो के लिए पीने का उपयोग हो रहा है।
इस संबंध में कुतीं देवीए पानपति देवी विद्यावती देवी का कहना है कि रात से अगर लाइन मे पानी लेने के लिए नही लगते है तो पानी भी नही मिल सकता है। लोगों ने बताया कि गत बर्ष नगर पंचायत द्वारा टैकंर से पानी सप्लाई किया गया था लेकिन इस बार विभाग द्वारा कोई पहल नही किया गया है। इधर संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष विजया लक्ष्मी ने कहा कि नगरपंचायत क्षेत्र के अर्न्तगत सभी खराब पड़े चापाकल को दुरूस्त कराया जाएगा। जंहा जलस्तर नीचे चला गया है उस गांव मे टैकंर द्वारा जलापूर्ति किया जाएगा।
जल स्तर नीचे जाने से नगर उंटारी नगरपंचायत क्षेत्र के अधौरा व हेन्हो में गहराया पेयजल संकट,रात से ही लग रहा है चापाकल से पानी लेने वालों की लम्बी कतार
प्रकाशित तिथि -
April 24, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment