गुप्त सूचना के आधार पर कांडी थाना एएसआई मनोज कुमार सिंह दल-बल के साथ सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य सड़क के मोखापी मोड़ से सभी छः ट्रकों को जप्त करगढ़वा परिवहन विभाग को सूचना दी। सोमवार को अहले सुबह कांडी थाना पहुंचे जिला परिवहन पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर ने बताया कि छः में से दो ट्रक बारह चक्के की व चार ट्रक चैदह चक्के की है। लगभग सभी ट्रक ओवर लोड़ थे परिवहन पदाधिकारी वे बताया प्रति टन एक हजार रूपये के हिसाब से फाईन लिया जायेगा ।चालकों का ड्राईवरी लाईसेंस वाहन संवंधित जांच में गलत पाये जाने पर सभी प्रकार की फाईन लिया जायेगा । किसी ट्रकों से 35000हजार रु. तो किसी से 38,000 हजार रु तक फाइन किया गया है। ओवर लोड गाड़ी होने पर फाइन के साथ अन्य कानुनी कारवाई करने के संबंध में पूछे जाने पर डीटीओ ने बताया कि यह खनन विभाग का मामला है। सभी ट्रकें पंसा घाट से बालू लोड़ कर सुन्डीपुर पुर होते यूपी जा रहे थे । पंसा बालू घाट कि बंदोबस्ती सरकारी तौर पर किया गया है जहां पर कई मशीन लगा कर डाईरेक्ट ट्रक को लोड किया जाता है । विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई पहल नही किया जाता है परिनाम स्वरूप लाखों रूपये कि अवैध वालू दुसरे राज्यों में प्रति दिन जा रहा है ।झारखंड सरकार द्वारा सुंडीपुर बालू घाट का बंदोबस्त नहीं किया गया है। बावजूद ईस घाट से भी अवैध वालू का उठाव हो रहा है
कांडी: कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर पंसा कोयल नदी से आरहे छः ओवर लोड बालू ट्रक को कांडी पुलिस ने रविवार की शाम आठ बजे जप्त कर कांडी थाना ले आई।
प्रकाशित तिथि -
April 30, 2018
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment