कांडी: कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार को सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया


कांडी: कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास  सोमवार को सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। केतार प्रखंड के ताली(परसोडीह) निवासी मनोज रजवार अपनी पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ गांव जाने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। वहीं उसकी तीन वर्षिय छोटी बच्ची रागिनी कुमारी खेल रही थी। अचानक एक पागल कुत्ते ने उसपर हमला कर उसके चेहरे को नोच लिया। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में ले जाया गया। लेकिन किसी भी डाक्टर के उपस्थित नहीं रहने के कारण समुचित इलाज नहीं हो सका। डाक्टर मनोज कुमार महतो की ड्युटी थी। किन्तु वे साढ़े ग्यारह बजे तक अस्पताल में मौजूद नहीं थे। नर्स द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफरल अस्पताल मझिआंव भेज दिया गया। स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर को नही रहने के करण किसी प्रकार की मरिजों का उपचार नही हो पा रहा है लाचार हो कर लोग सधारण बिमारी का उपचार के लिए गढ़वाल व डाल्टेनगंज जाने के लिए विवस्वान है कांडी के लोग । डाक्टर का उदासीन रवैये के कारण कांडी का स्वास्थ्य केन्द्र अब एम पी डब्ल्यू और एएन एम के रहामेज करम पर चल रही है ।

No comments:

Post a Comment