मामला भवनाथपुर की है जहां माइधिया से बरडीहा के लिए बारात निकली थी।
खबर के अनुसार शशि यादव का बारात शनिवार को पूरी तामझाम के साथ माइधिया से बरडीहा के लिए निकला किन्तु जैसे ही दुल्हे को डीजे नही होने का पता चला एकाएक भवनाथपुर पीएनबी एटीएम के पास रात्रि साढ़े सात बजे के करीब गाड़ी खड़ी कर अपने मामा को खूब खरी खोटी सुनाई एवं बिना डीजे के बारात नही जाने की बात कह मौके से फरार हो गया। बिन दूल्हे के बाराती बेबश होकर दूल्हे के आने का इंतजार करते रहे। रिश्तेदारों द्वारा दुल्हे की नाराजगी देख आनन फानन में डीजे की व्यवस्था करने हेतु बहुत प्रयास किया गया लेकिन लगन काफी होने के कारण दो घण्टे तक डीजे नही हो सका इसी क्रम में वर के साथियों ने दुल्हे को खोज कर बाराती के पास लाया। अभी भी दुल्हा डीजे की मांग पर अड़ा था। पर जैसे ही लोगो ने वर की करतूत को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया वर अपनी गाड़ी में बैठा तथा बड़ी जद्दोजहद के बाद वर के साथ अन्य सभी गाड़ियां गंतव्य के लिए रवाना हुई।


No comments:
Post a Comment