एसटी/एससी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद गढ़वा जिले में असरदार

गढ़वा: उच्चतम न्यायालय द्वारा एसटी एसी एक्ट में संषाधन के खिलाफ  भारत बंद गढ़वा जिले में असरदार रहा। अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को गढ़वा बंद कराने निकले बंद समर्थकों ने स्कुली बच्चों तथा एम्बुलेष को भी नही बक्सा। चिरौजिया मोड़ पर बंद समर्थकों द्वारा लाठी डंडा भांजकर राहगीरों को डराने धमकाने की भी खबर है। इधर सुरक्षा इंतजाम में निकली पुलिस भी बंद समर्थकों के सामने बेबस नजर आई। पुलिस ने 60 बंद समर्थकों को गिरफतार कर दिन भर रखा, जिन्हे बाद में रिहा कर दिया गया। बंद के कारण लम्बी दुरी की यात्री वाहन नही चली। यहा तक कि छोटे वाहन भी पांच बजे षाम के बाद ही नजर आए। 

 बंद समर्थक रंका मोड़, मझिआं मोड़ पर टायर जला कर बंद कराने का प्रयास किया। बंद को लेकर किसी अप्रिय घटना की सूचना नही है। सुबह सात बजे से ही जिला मुख्यालय गढ़वा में पूर्व सांसद घुरन राम , हीरा राम तुुफानी , अषर्फी राम , धर्म राज राम, एमएन खान  आदि के नेतृत्व में बंद समर्थक बंद कराने प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सामने, रंका मोड़, मझिआंव मोड़ पर पहुचे। इस दौरान बंद समर्थकों ने वाहन चालकों के साथ जोर जबरदस्ती भी किया। चिरौंजिया मोड़ पर बंद समर्थक द्वारा राहगीरों के साथ बेअदबी से पेश आने की सूचना है। इधर मेराल में भी भीम आर्मी के बंद समर्थकों के द्वारा एनएच-75 को जाम किये जाने की सूचना है। जबकि यहां बंद समर्थकों के द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी भी किया गया। वहीं मझिआंव में बसपा की भीम आर्मी ने मझिआंव के पुराने अस्पताल के समीप सड़क जाम किया। वहीं रंका मेन रोड पर एक घंटे रोड जाम किया गया। बंद में शिव शंकर राम, विनोद राम, सुरेंद्र राम, जैनउल्लाह अंसारी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment