गढ़वा शहर में जायंट्स खोलेगा तीन पनशाला, बैठक में लिया गया निर्णय

गढ़वा: जायंट्स ग्रुप आॅफ गढ़वा की बैठक अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में आयोजित की गयी। बैठक में जनवरी 2018 से मार्च 2018 तक हुई कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा अप्रैल में होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह में विजय केशरी, मनोज केशरी तथा विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान के पास पनशाला खोला जायेगा। ग्रुप द्वारा गोद लिये बालिका मध्य विद्यालय टंडवा का सुंदरीकरण जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा से मिलकर किया जाएगा। साथ ही नगरपरिषद गढ़वा के चुनाव में सभी प्रत्याशियों से अपील किया गया कि ध्वनि विस्तारक यन्त्र का उपयोग कम से कम एवं मधुर आवाज में करें। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष मदन केशरी, विनोद कमलापुरी, विजय केशरी, अजयकांत पाठक,अलखनाथ पांडेय, आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment