अंडर-14 क्रिकेट में सरायकेला खरसावां ने चतरा को 81 रनों से किया पराजित  अमित महतो का आॅलराउण्ड प्रदर्शन, बने मैन आॅफ द मैच

गढ़वा: सरायकेला खरसावां के अमित महतो के आॅलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत गढ़वा में खेले जा रहे अंडर-14 अन्तर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को सरायकेला खरसावां ने चतरा को 81 रनों के बड़े अन्तर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। आकाश महतो ने आॅलराउण्ड प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 93 रनों की महत्वपूर्ण पारी के साथ पांच महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाये। आकाश को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टाॅस जीत कर सरायकेला ने पहले बल्ललेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट के खोकर 220 रन बनाये। इसमें आकाश महतो ने 93, चिन्टु झा ने 72, सौम्यदीप बेज ने 13 रनों का सहयोग किया। चतरा की ओर से गेन्दबाजी करते हुए प्रत्युष प्रभव ने 32/2 तथा चंदन कुमार ने 32/2 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम 26वें ओवर में ही 139 रनों पर सिमट गयी। चतरा की ओर से आर्यन ने 51 रनों की अच्छी पारी खेली किन्तु वे अपनी टीम को विजय नही दिला सके। वहीं हर्ष पाण्डेय ने 18, बिपिन कुमार ने 16 रनों का सहयोग किया। सरायकेला की ओर से आकाश ने 24 रनों पर पांच तथा चिन्टु झा ने 10 रनों पर तीन विकेट प्राप्त किया। झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेट पैनल अम्पायर प्रशान्त कुमार ने आकाश कुमार को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर संघ के सचिव संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment