भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी ने चलाया वार्ड आठ में जनसम्पर्क अभियान, कहा इस बार भी मौका दें, गढ़वा शहर का होगा उत्तरोत्तर विकास

गढ़वा: नगर परिषद गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी ने सोमवार को वार्ड संख्या आठ में मतदाताओं से घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होने काम के आधार पर मतदाताओं से वोट मांगे। उन्होने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि पांच वर्ष पूर्व जब मौका मिला था तो तब से अब तक गढ़वा नगर परिषद को काफी सजाया व संवारा है। इस बार भी उन्हे मौका मिला तो गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र को और गति दंेगी। अपने अनुभव के आधार पर यहां की बिजली, पानी व रोजगार की समस्या को दुर करेंगी। उन्होने खास कर महिलाओं से अपने चुनाव चिन्ह कमल निशान पर बटन दबा कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान करने की अपील किया।

No comments:

Post a Comment