राजद की प्रत्याशी मणिमा नारायण ने नगवां में घर-घर चलाया जनसम्पर्क अभियान कहा आप मुझे मौका दें, मै करुंगी इलाके का विकास

गढ़वा: राजद की ओर से चुनाव मैदान में शुरु से ही प्रचार अभियान में आगे दिख रही मणिमा नारायण अपने चिर परिचित अंदाज में सोमवार को गढ़वा नगर परिषद के वार्ड आठ के नगवां मुहल्ले में पहंुची। अपने समर्थकों के साथ चुनाव चिन्ह लालटेन लिये नगवां में पहंुची मणिमा ने कहा कि आप ने दो-दो मर्तबा प्रतिनिधियेां को देखा है। इस बार उन्हे मौका दें। वे गढ़वा नगर परिषद के तमाम समस्यायों को संजीदगी के साथ दुर करेंगी। नगवा मुहल्ले की समस्या के संबंध में उन्होने कहा कि पेयजल संकट से यहां के लोगों से मुक्ति दिलायेंगी।

No comments:

Post a Comment