झामुमो प्रत्याषी अनिता दत्त ने वार्ड 9 और 21 मंे जनसम्पर्क अभियान चलाकर डोर टू डोर मतदाताओं से मांगी वोट

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद से झामुमो के चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर इस बार किस्मत आजमा रही अनिता दत्त का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से रफतार पकड़ रहा है। गढ़वा शहर के परिचित चेहरे के रुप में जहां भी पहंुच रही है उन्हे लोगांे से संपर्क बनाने में कठिनाई नही हो रही है। क्योंकि वे पूर्व में अध्यक्ष भी रही है और चुनाव हारने के बाद क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में भागीदारी भी निभाती रही हैं। लिहाजा आज वार्ड 9 व 21 में चुनाव प्रचार करने पहंुची तो लोगों से अपने चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर मतदान करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment