बिसुनपुरा: प्रखण्ड के कमता गाँव स्थित माँ अष्ट भुजी मन्दिर में शनिवार को दो विकलांग जोड़े की सादी सम्पन कराई गई। इसे देखने के लिए आस पास के गाँवो से बड़ी संख्या में आए लोगो ने वर-वधुु को आशिर्वाद दीया।
विदित हो की बचपन से दोनों पैर का विकलांग पिपरी खुर्द निवासी पिता सूर्यदेव भुइयां का 24 वर्षीय पुत्र सकेंद्र भुईया की सादी भोजपुर निवासी राजू भुईया का 20 वर्षीय पुत्री कांति कुमारी के साथ सम्पन कराई गई। उक्त दोनों बचपन से ही दोनों पैर का विकलांग थे। सादी सम्पन कराने में मुख्य भूमिका निभा रहे मन्दिर समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह व रूपेश सिंह ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया। मौके पर मन्दिर समिति के दिलीप सिंह, जितेंद् सिंह, फुटून सिंह सहित आस पास के गाँवो से आए बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे


No comments:
Post a Comment