कांडी: प्रखण्ड के मुखिया संघ की अध्यक्ष मीना देवी ने बयान जारी कर कहा है की मुखिया से तीन मनोनीत पंचायत समिति सदस्य को बिना सूचना दिए 28 अप्रैल को समिति की बैठक कर लिया गया। यह पदाधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।


 उन्होने कहा की प्रखण्ड के तीन पंचायत सरकोनी, रानाडीह व घटहुआ कला के मुखिया मीना देवी, कृष्णा दास व सहिना बीबी को पंचायत समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। उसके बावजूद मासिक बैठक की सूचना नही दी जाती। जिस कारण जनता की समस्याओं को बैठक में शामिल नही किया जा सक रहा है। मुखिया संघ इसकी निन्दा करता है।

No comments:

Post a Comment