नगरउंटारी में घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल


वंशीधर नगर: नगर उंटारी क्षेत्र में घटी अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जतपुरा निवासी मनोज पांडेय व ज्योति पांडेय व कुशड़ण्ड निवासी मंजूर आलम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। जहाँ चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया।

No comments:

Post a Comment