थाना प्रभारी ने किया व्यावसायियों के साथ बैठक वाहन चालकों को मुख्य पथ पर गाड़ी खड़ी नही करने की दी गयी चेतावनी



माझिआव: थाना प्रभारी विनय कुमार द्वारा स्थानीय व्यवसाइयों के साथ बैठक कर मुख्य बाजार पथ को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की गयी। इस दौरान उन्होंने बाजार में घूम घूम कर लोगों को मुख्य पथ के दोनों तरफ ठेला व्यवसाइयों एवं दुकानदारों को पथ के दोनों तरफ की नाली के पीछे अपने-अपने दुकान लगाने की अपील की। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण खाली करने की अपील की। इस दौरान यात्री वाहन चालकों को मुख्य पथ पर गाड़ी खड़ी कर सवारी नहीं उठाने की हिदायत दी। कहा कि स्टैंड को छोड़कर अन्यत्र सवारी बैठाने वाले वाहन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते यहां बाजार में प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है

No comments:

Post a Comment