श्री रामलला मन्दिर के बगल बनेगा हॉल, स्थल निरीक्षण सांसद बीडी राम 9 मई को करेंगे शिलान्यास



गढ़वा: श्रीरामलला मन्दिर गढ़वा में बन रहे श्रीरामलला भगवान के भव्य मंदिर के बगल में सांसद निधि से एक हॉल बनाने के लिए रविवार को स्थल निरीक्षण किया गया। उक्त स्थल निरीक्षण करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में पलामू के संसद बीडी राम की घोषणा के अनुरुप हॉल निर्माण के लिए प्राप्त 10 लाख रुपये के एवज में की गयी।
रविवार को श्रीरामलला मन्दिर समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता, सुदर्शन सिंह, संरक्षक बैजनाथ सिंह, सचिव धनन्जय सिंह, सह सचिव सत्यनारायण दूबे, सदस्य अमित पाठक, अखिलेश, दिलीप कमलापुरी आदि ने हॉल निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण की जानकारी सांसद बीडी राम को भी दी गयी। उनसे इसका शिलान्यास करने का आग्रह किया गया। उन्होंने 9 मई को शिलान्यास करने का समय निर्धारित किया।  इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने बताया कि श्री रामलला मन्दिर के भव्य निर्माण के साथ पूरे परिसर का विकास आमजनों के लिए किया जा रहा है। इस परिसर को गढ़वा का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए समिति काफी सक्रियता के साथ काम कर रही है। 9 मई को सांसद बीडी राम मन्दिर परिसर में बनने वाले हॉल का शिलान्यास करेंगे। हॉल के बन जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
समापन यज्ञ के साथ चार दिवसीय चैबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
समापन से पूर्व भोलेनाथ पर की गयी रुद्राभिषेक

No comments:

Post a Comment