निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी ने चलाया सघन जनसम्पर्क अभियान कहा भाजपा करेगी सबका साथ सबका विकास

गढ़वा: नगर निकाय चुनाव के अन्र्तगत नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी ने रविवार को वार्ड संख्या 10 के पठान टोली, साई मुहल्ला आदि क्षेत्रों में पैदल चल कर सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने जनता से अपील किया कि पिछले पांच वर्षो में जो विकास का कार्य हुआ है और जो कार्य अधुरा है उसे पुरा करने के लिए आप मुझे समर्थन करें। भारतीय जनता पार्टी और आपकी पिंकी आपके साथ है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment