गढ़वा में होगा 3 को भारतीय शिल्प मेला का उद्घाटन गढ़वा: भारतीय षिल्प व्यापार मेला का उद्घाटन

मंगलवार को टाउन हाॅल के पीछे किया जाएगा। मेला का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी करेंगे। उक्त जानकारी मेला के प्रबंधक संजीव तिवारी व अजित भकोड़िया ने दिया। उन्होने बताया कि इस मेले में कुल 75 स्टाॅल लगाये जायेंगे जिसमें षिल्प आधारित वस्त्र, खादी व अन्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। यह मेला 3 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा। उन्होने बताया कि स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद को भी मेले में स्थान दिया जाएगा। इसके लिए मेला कार्यालय में 4 अप्रैल तक निबंधन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment