गढ़वा: नगर परिषद चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा पांडेय के समर्थन में रविवार को वार्ड संख्या 6 एवं 7 के सुतरी पटटी, नमक पटटी, लोहा पटटी, कपड़ा पटटी, गल्ला पटटी, खादी बाजार, निमिया स्थान आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय ने नगर परिषद के विकास के लिए मीरा पांडेय के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान भोला चन्द्रवंशी, मुन्ना तिवारी, अविनाश पासवान, धनंजय तिवारी आदि उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा पांडेय के पक्ष में चलाया गया जनसम्पर्क अभियान
प्रकाशित तिथि -
April 01, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment