मेराल/गढ़वा: पश्चिमी पंचायत के दक्षिण टोला के आंगनबाड़ी केंद्र में मुखिया देवी शरण ने किशोरियांे के बीच पोषाहार का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि पोषाहार का वितरण सेविका, सहायिका समय पर करें।
उन्होने कहा कि पोषाहार वितरण में किसी तरह का कोताही नहीं बरतें। आंगनबाड़ी केंद्र को सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी दे रखा है। जैसे टिकाकरण, समय समय पर बच्चों की जांच करना, पोलियो की खुराक देना, पठन पाठन का कार्य करना आदि। इसे आपलोग जिम्मेवारी के साथ निभाएं। किशोरियों को भी उन्होने पोषाहार के फायदे बताये। मौके पर सेविका, सहायिका, किशोरी ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

No comments:
Post a Comment