गढ़वा: इस बार नगर परिषद में 1 वार्ड नया बना है और नया बना वार्ड यही है। इस वार्ड के प्रत्यासी सीमा मिश्र का कहना है कि इस नए वार्ड 13 में नगर परिषद में मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ यहां के निवासी को देने में कोई कसर नहीं रहने दूंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, सभी घरों में डस्टबिन, पानी, नाली आदि सभी सुविधाएँ मुहैया कराई जाएगी।
इन्ही मुद्दों के साथ सीमा मिश्रा वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ रही हैं जिन्होंने अपने चुनाव चिन्ह चूड़ी छाप (क्रमांक संख्या 02) पर मतदान करने की अपील सभी मतदाताओ से घर घर जाकर कर रही है। जन कल्याणकारी मुद्दा होने के कारण इनको वार्ड 13 के सभी मतदाता का अपार समर्थन मिल रहा है।

No comments:
Post a Comment