मझिंआव में गायत्री परिवार का दीप यज्ञ सम्पन्न।


मझिआंव/गढ़वाः गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार को शाम में अशोक चैरसिया के आवास पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अशोक शर्मा एवं बीरेंद्र सोनी द्वारा कर्मकाण्ड संपन्न कराया गया।जबकि अशोक चैरसिया एवं उनकी पत्नी महिला मंडल की प्रखंड अध्यक्ष सुनीता चैरसिया द्वारा मुख्य यजमान की भुमिका निभाते हुए  माँ गायत्री एवं गुरुदेव पँ श्रीराम शर्मा आचार्य की पुजा अर्चना की गई।कार्यक्रम में पलामू जिले के चैनपुर से आये गायत्री परिजन अनिल शर्मा द्वारा गुरुदेव के लिखे प्रज्ञा गीत एवं भजन गायन किया गया।मौके पर टोली नायक शिक्षक शिवप्रसाद द्वारा गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सदाचार की शिक्षा दी गई ।और भजन के रूप में गाकर कर्म के आधार पर आने वाले सुख व दुःख के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर स्वयंसेवक की भुमिका रिंकी गुप्ता ने निभाई।प्रखंड संयोजक श्री सिंह ने यज्ञ कर्म को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया और कहा कि अपने अंदर की बुराई छोड़ देना भी एक प्रकार का एक यज्ञ ही है।मौके पर वरिष्ठ गायत्री परिजन रामबेलास प्रसाद,कृष्ण नंदन विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा, देवमुनि विश्वकर्मा, अखिलेस्वर ठाकुर, अनिल कमलापुरी, डोमन विश्वकर्मा, अखिलेश ठाकुर, अनिता देवी, सरिता देवी, हंसा रानी, प्रभा देवी, सहित कई गायत्री परिजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment