कांडी/गढ़वाःराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकट नोयडा के फिल्म निर्माण संस्थान अननोन आर्टिस्ट्स की टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की शूटिंग की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की गतिविधियों व समस्याओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर 11 सदस्यीय टीम के डायरेक्टर संकेत सिकरीवाल ने कहा कि वे लोग पूर्व मंत्री व वर्तमान में भवनाथपुर से झारखंड विधान सभा में विधायक भानू प्रताप शाही पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके कार्यकाल की उपलब्धियां, क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उनका नजरिया व उनकी योजनाएं शामिल की जा रही हैं। पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में ही कांडी अस्पताल का निर्माण कराया था। इसकी दशा व दिशा फिल्माई जा रही है। यह दूसरे विधान सभा क्षेत्र में है। लेकिन भवनाथपुर की तीन पंचायतों को हाल ही में कांडी में शामिल किया गया है। मौके पर नवजवान संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा राम, विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन, छोटू मेहता, नरेश कुमार, आदि उपस्थित थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांडी का कलाकारों ने किया शूटिंग।
प्रकाशित तिथि -
April 13, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment