रमना में बालू और गिट्टी लदा सात वाहन जब्त।


रमना/गढ़वा: रमना थाना चैक पर गुरुवार की देर रात्री खनन निरिक्षक सुनिल कुमार, खनन विभाग के सत्येन्द्र कुमार के द्वारा रमना पुलिस तथा पीसीआर पुलिस के सहयोग से खनीज संपदा का परिवहन कर रहे वाहनों के कागजातों की जांच किया गया। जांच के दरम्यान सात वाहनों को पकड़ कर थाना को सुपुर्द कर दिया है। वही पकड़े जाने के भय से दर्जनो वाहन चालक सड़क पर वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। खान निरिक्षक सुनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाहनों मे चार बालू और तीन स्टोन चिप्स की गाड़ी है। सभी से जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरु कर दिया गया है। उन्होने कहा कि सभी वाहन पलामू और लोहरदगा सहित दुसरे जिलों से मानक के विपरीत खनीज संपदा का परिवहन कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment