रमना के मड़वनियां में आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने नौकर से दरवाजा  खोलवाकर किया डकैती 

रमना: पंकज ट्रेडस के संचालक व मड़वनिया के रोहिला निवासी गणेश कुमार सिंह के घर मंगलवार के देर रात्रि छह नकाबपोस अपराधी बड़ी लुट की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए भक्तूगतभोगी गणेश कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को घटना की प्राथमिकी रमना थाना मे दर्ज करा दिया गया है । प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार के देर रात्रि दो मोटरसाईकिल पर सवार हथियार से लैस छह नकाबपोस अपराधी गणेश कुमार सिंह के घर पहुंच कर बरामदे मे सो रहे घर में काम करने वाले मुखड़ी वियार को कब्जे मे लेकर साहब आए है कह कर मालिक को जगाने के लिए बोला जैसे ही गणेश कुमार सिंह ने दरवाजा खोला तीन अपराधी घर मे घुसकर सभी परिवार को कब्जे मे लेकर बारी बारी से एक एक कमरो की तलाशी लेते हुए एक नोकिया मोबाइल फोन, एक लाख साठ हजार रुपए नकद के साथ लगभग तीन लाख रुपए की आभूषण की लूट कर फरार हो गए जाते जाते अपराधियों ने बीस लाख रुपए लेवी मांगगे के साथ घटना की सूचना पुलिस को नहीं देने की धमकी भी दिया है इधर रमना पुलिस अपराधियों के धरपकड़ के लिए लगातार संवेदनशील स्थानों पर छापामारी अभियान चला रही है परंतु समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नही मिल सकी है द्यघटना के बाद से पुरा परिवार सदमे और दहसत मे है । 

No comments:

Post a Comment