गढ़वा:गढ़वा नगरउंटारी मार्ग में लगमा गांव के पास एनएच-75 पर एक पीपल का पेड़ बुधवार की देर शाम गिर पड़ा। उक्त पेड़ के गिर जाने से एनएच-75 पर गुरुवार को कई घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही जिससे वाहनों की लम्बी कतार बन गयी। प्रशासन की मदद से उक्त पेड़ को हटाया गया जिससे आवागमन सामान्य हो सका।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम ही एनएच-75 पर एक पीपल का पेड़ झुक गया था जिससे वाहनों को आने जाने मे परेशानी हो रही थी। गुरुवार की सुबह उक्त मार्ग से वाहनों का आवागमन पुरी तरह से ठप हो गया जिससे लगमा गांव से लेकर गढ़वा शहर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। वाहनों की लम्बी कतार लग जाने से आवागमन में काफी लम्बे समय तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने उक्त पेड़ को हटाया जिससे आवागमन सामान्य हो सका।

No comments:
Post a Comment