गढ़वा: गढ़वा के बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे अंडर-14 अन्तर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता प्लेट ग्रुप के पुल बी के मैच में गुरुवार को अभिनव कुमार की घातक गेन्दबाजी की बदौलत पलामू ने सरायकेला खरसावां को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए पुरे अंक अर्जित किये। पलामू जिला क्रिकेट संघ के अभिनव कुमार ने मात्र 7 रन देकर महत्वपूर्ण 5 विकेट प्राप्त किया। अभिनव को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।
सरायकेला खरसावां ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 40 ओवरों के इस मैच में मात्र 79 रन बनाकर 23 ओवर में आउट हो गयी। सरायकेला खरसावां की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौम्यदीप बेज ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। वहीं आकाश महतो ने 15 रनों का सहयोग किया। इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नही कर सका। वहीं उसे 35 अतिरिक्त रनों का उपहार भी मिला। पलामू की ओर से गेन्दबाजी करते हुए अभिनव कुमार ने 7 रनों पर 5, रोहित कुमार शर्मा ने 17 रनांे पर 2 विकेट प्राप्त किया। वहीं प्रशान्त ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू की टीम सुधांशु राज के 21, तुषार ओझा के 21 तथा रोहित कुमार शर्मा के 20 व अतिरिक्त 21 रनों के सहयोग से विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पलामू का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैच आब्जर्वर रतन कुुमार ने मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार अभिनव कुमार को दिया।

No comments:
Post a Comment