बाईक की आमने सामने टक्कर, एक घायल।


मझिआंव /गढ़वा: मझिआंव वाया बरडीहा कांडी मुख्य पथ पर घुरुआ मोड़ पर सुुबह करीब सात बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सामने से दुसरे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान भवनाथपुर थाना के चैबे मझिगवां गांव निवासी शिवदत्त यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव के रूप में की गई है। जबकि उसके साथ-साथ बैठा उसका चचेरा बारह वर्षीय भाई को आंशिक चोट लगी। घायल को स्थानीय लोगों ने मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि वह पलामू जिले के ऊंटारी रोड से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान घुरुआ मोड़ पर मेरे मोटरसाइकिल के आगे आगे चल रहे हाईवा ट्रक के बगल से अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने सामने से टक्कर मार कर भाग गया। भगवान की दुआ से मेरा मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे नही जाकर अलग फेका गया नही तो बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी।


No comments:

Post a Comment