गढ़वा: नगर निकाय चुनाव के तहत जिला मुख्यालय गढ़वा में नगर परिषद तथा नगरउंटारी में नगर पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए रविवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय से मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा स्वयं उक्त स्थल पर पहुंचकर तमाम कार्यो का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी भी वहां उपस्थित थे।
सोमवार को गढ़वा में नगर परिषद चुनाव तथा नगरउंटारी में नगर पंचायत चुनाव को लेकर गढ़वा के 38 मतदान के के 25मतदान केन्द्रों के लिए मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हे वाहन तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग टेबल बनाये गये थे। उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा स्वयं वहां उपस्थित होकर इस कार्य की देखरेख कर रहीं थीं। सोमवार को चुनाव संपन्न कराने के पश्चात सभी मतदानकर्मी ईवीएम को श्रीसद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय मंे बनाये गये वज्रगृह में जमा करेंगे। इधर सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर जिले के पुलिस कप्तान मो. अर्शी ने बताया कि दोनो जगहों पर सोमवार को होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल एक हजार जवानों की तैनाती की गयी है। इसके अतिरिक्त कही से कोई गड़बड़ी न हो, इस पर पुरी नजर रखी जा रही है।



No comments:
Post a Comment