रंका में एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक संपन्न पांच माह से मानदेय नही मिलने पर नाराजगी।


रंका/गढ़वा: दौनादाग मध्य विद्यालय के प्रांगण में रंका एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक मोहम्मद इरफान अहमद अली की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में 5 माह से पारा टीचरों का वेतन नहीं मिलने पर पारा शिक्षकों की ओर से सरकार से नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं पर पारा टीचरों के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गयी। कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को पदयात्रा में भाग लेना, 22 अप्रैल को इंटरसिटी के द्वारा राजधानी रांची पहुंचना, 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना आदि कार्यक्रम का रूपरेखा बनायी गयी। इस बैठक के मुख्य अतिथि गढ़वा जिला एकीकृत पारा संघ के सदस्य घनश्याम ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार भारती, संजय चैधरी, बिंदु पांडे, रविंद्र ठाकुर, सविता सिंह, इरफान अहमद अली, रामकिशन बैठा, जितेंद्र कुमार यादव ,सुनील सिंह आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment