नगर उंटारी में सड़क दुर्घटना में पिकअप सवार हुआ घायल  

वंशीधर नगर/ गढ़वा : वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबाट गांव निवासी तसमुदिन अंसारी का पुत्र नसीम सिद्दीकी ने मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी की अनुसार नसीम सिद्दीकी पिकअप से विंदमगंज जा रहा था। इसी दौरान बीएसएनल टावर के निकट पीछे से आ रहा ट्रक ने घक्का मार दिया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को नगर उंटारी बीडीओ मुरली यादव व् बीपीओ रविशंकर सिंह के द्वारा तत्काल अपनी गाड़ी से  अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों  से  प्रथामिक उपचार  के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment