मझिआंव:थाना क्षेत्र के सकरकोनी गांव निवासी शाकीर खान की पत्नी मेराजुन वीवी ने चंदना गांव निवासी अजीमुदिन खान पर घर जाते समय रास्ते में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है.इस संबंध में पीड़ित महिला द्वारा मझिआंव थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद ब्लॉक मोड़ पर घर जाने के लिए किसी यात्री वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी बीच अजीमुदिन खान अपने मोटरसाइकिल से आये और बोले कि हमको भी उसी तरफ चलना है. इसके बाद मैं उन्हें बगल के गांव का जानकर उनके मोटरसाइकिल पर चढ़ कर घर जाने लगी. इसी दौरान अजीमुदिन मेरे साथ गंदी गंदी बातें करने लगा. मैं घबरा गई और उसे मोटरसाइकिल रोकने के लिए बोली. लेकिन उसने नही रोका, इसी बीच हम लोग करमडीह पंचायत भवन के समीप पहुँच गयी. मैं जबरन उतरने लगी तो उसने मोटरसाइकिल रोका और छेड़छाड़ करने लगा. मैंने विरोध करते हुए बचाने के लिए शोर मचाना सुरु किया, तब आवाज सुनकर पंचायत भवन से सहजाद अंसारी, मोनिर खान, बसरुदीन खान, इबरार मोहसिन एवं अहमद खान दौड़े, उन सभी को आते देखकर अजमुदिन मोटरसाइकिल से भाग गया.
पुलिस ने इसे थाना कांड संख्या 53/2018के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान सुरु कर दिया है.
इधर इस संबंध में आरोपी अजीमुदिन खान ने बताया कि वे करमडीह पंचायत में चल रहे कइ योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत कर चुके हैं, इसे दबाने के लिए मुझपर छेड़खानी का गलत आरोप लगाया जा रहा है ताकि मैं केस में फंसकर भ्रष्टाचार उजागर नही कर सकूं,65 वर्षीय बृद्ध ब्यक्ति हूँ,छेड़खानी का आरोप पूरी तरह गलत है.
महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, प्रथमिकि दर्ज
प्रकाशित तिथि -
April 24, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment