रंका: गढ़वा उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देशानुसार रंका प्रखंड अंतर्गत खरडीहा पंचायत भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चैधरी, मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी एवं पंसस देवरजीया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चयनित गाँव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन करना है। इसी कड़ी में रंका के खरडीहा, कंचनपुर, सोनदाग, हुरदाग और रमकंडा के चपरी गाँव का चयन किया गया है। शिविर में इलाज कर रहे डॉ कुलदेव चैधरी ने बताया कि स्वास्थ्य को लेकर सरकार गंभीर है और लाभुकों को हरसंभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है। 108 एम्बुलेन्स आपातकालीन अवस्था में काफी मददगार साबित हो रहा है। गाँव स्तर पर फ्री मेडिकल कैम्प लगाकर भी अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से समय समय पर कई बिंदुओं पर चर्चा कर इस तरह का कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। मौके पर मेडिकल टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चैधरी, ए एन एम रीना कच्छप, एम पी डब्ल्यू मंदीप प्रसाद गुप्ता, प्रिंस रंजन के अलावा वार्ड सदस्य इन्द्रजीत विश्वकर्मा, सरिता देवी, विमला देवी, इसराइल अंसारी, स्वयं सेवक मुकेश कुमार पांडेय, प्रिंस दुबे, स्वास्थ्य सहिया प्रतिमा देवी, जमालुद्दीन अंसारी, अनिता देवी प्रमोद कु यादव, बैद्यनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे।
माझिआव ग्राम स्वराज अभियान के तहत शिविर लगाकर हुआ 350 मरीजों का
स्वास्थ्य जांच



No comments:
Post a Comment