माझिआव: उपायुक्त गढ़वा के आदेशानुसार ग्राम स्वराज अभियान के तहत माझिआव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंडों में 6 जगहों पर शिविर लगाकर 350 मरीजों का इलाज एवं दवा दिया गया विदित हो कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिला के 32 गांव का चयन किया गया था जिनमें मझिआंव बरडीहा और कांडी प्रखंड के 6 गांव शामिल थे जिसमें पिछले दिनों विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर गर्भवती महिला में बच्चों को टीका लगाया गया था उन्हें गांव में उपायुक्त के आदेशानुसार विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था जिसकी निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी कर रहे थे मेडिकल कैंप में डॉक्टर रवि प्रकाश डॉक्टर जियाउल मुस्तफा डॉक्टर पूजा मौर्या डॉक्टर रंजीत कुमार एवं डॉक्टर विशाल शामिल थे इसके अलावा सभी एमपीडब्ल्यू और एएनएम का योगदान भी कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा

No comments:

Post a Comment