बीआरपी सीआरपी ने निकाला न्याय मार्च, मंत्री आवास पर की न्याय सभा.
पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों के सीआरपी , बीआरपी न्याय मार्च निकालकर अपने विभिन्न मांगों के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी के आवास पर न्याय सभा आयोजित किया. रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रमंडल के सभी सीआरपी बीआरपी न्याय मार्च निकालकर मुख्य मार्ग से होते हुए मंत्री आवास पर पहुंचे और उन्होंने वहां न्याय सभा का आयोजन किया . प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि सरकार की नीतियों का पालन यहां के अफसरशाहों के ढुलमुल रवैया के कारण नहीं हो पा रहा है जिससे सरकार की बदनामी हो रही है. जब कभी सीआरपी बीआरपी आंदोलन करते हैं एक कमेटी बना दी जाती है और उनके आंदोलन को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है . लेकिन इस बार हमें मंत्रियों से उम्मीद है कि वे हमारे जायज मांगों का समर्थन सदन में जरूर रखेंगे और हमें न्याय दिलाएंगे. गढ़वा जिलाध्यक्ष अरविंद चैबे ने कहा कि न हमें अनुश्रवण भत्ता दिया जाता है , न चिकित्सा भत्ता दिया जाता है और तो और असामयिक निधन पर सीआरपी बीआरपी को एक फूटी कौड़ी तक नहीं नसीब होती है यह कहां का न्याय है .ऐसे में कोई कैसे काम कर पाएगा . लातेहार के जिलाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने कहा कि विगत 12 वर्षों से बीआरपी सीआरपी काम तो जी तोड़ कर रहे हैं पर उनकी जिंदगी दैनिक मजदूरों से भी घटिया हो गया है. पलामू जिला के जिलाध्यक्ष किशोर दुबे ने कहा कि यह न्याय सभा मंत्रियों के आवास पर इसलिए की जा रही है कि अब इन्हीं का उम्मीद रह गया है जो हमारी मांगों का समर्थन में आगे आएंगे और हमारी जायज मांगों को सरकार तक जरूर रखेंगे .मंत्री के अनुपस्थिति में उपस्थित पदाधिकारियों ने मंत्री पुत्र ईश्वर सागर को ज्ञापन सौंपा . ईश्वर सागर ने कहा कि वह निश्चित रूप से अपने पिता को आग्रह करेंगे और आपके जायज मांग को जरूर दिलवाएंगे . ईश्वर सागर ने कहा की आप की सभी मांगे जायज है . यह पहले ही आपको मिल जाना चाहिए था लेकिन इस बार प्रयास करूंगा कि आपको यह मांग जरूर मिलेगा. इस अवसर पर गढ़वा के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा , देवेंद्र उपाध्याय , रजिया खातून, अनुपमा सिन्हा सहित पलामू प्रमंडल के सभी बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे . कार्यक्रम का संचालन गुलाम सरवर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अरविंद चैबे ने किया.



No comments:
Post a Comment