चौबीस कुण्डीय महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा



वंशीधर नगर : 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित प्राण प्रतिठा सवंर्द्धन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया। स्थानीय धमनी ग्राम स्थित यज्ञ स्थल पर गायत्री मंत्रोचार के साथ पुजन अर्चन कर कलश यात्रा भवनाथपुर मोड़, हेन्हो मोड़ , बस स्टैण्ड, चचेरिया होते हुए विश्व विख्यात बंशीधर मंदिर पहुचा पुनः जल उठाव कर यज्ञ स्थल तक पहुच सम्पन्न हुआ। कलश यात्रा मे शामिल महिला व पुरूष श्रद्धालु हम सुधरेगें युग सुधरेगा, गायत्री माता की जय सहित अन्य नारे लगा रहे थे। कलश यात्रा मे शांतिकुंज हरिद्वार मंदिर के रूप मे सजा रथ मे  गायत्री परिवार के अनुयायी भजन किर्तन कर रहे थे। कलश यात्रा  के बाद महायज्ञ को शुभारम्भ यज्ञ स्थल पर नगरपंचायत के अध्यक्ष विजया लक्ष्मी व उपाध्यक्ष लता देवी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजरोहन कर प्रारम्भ किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के अनुयायीयो ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। कलश यात्रा मे बीस सुत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, बीस सुत्री के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता मुक्तेश्वर पाण्डेय, नामधारी कॉलेज के ब्याख्याता धर्मचन्द्र अग्रवाल, विनोद पाठक, राम प्रसाद जर्दा मर्चेन्ट, अनिल अग्रवाल, अजीत चौबे, सुरेश विश्वकर्मा, ललसु चन्द्रवंशी, अनील गुप्ता, हेवंती देवी, दीक्षा अग्रवाल, सहित काफी संख्या मे महिला व पुरू श्रद्धालु शामिल थे।

No comments:

Post a Comment