बीडीओ ने किया समीक्षा बैठक, पैसा लेकर कार्य नही करने वाले लाभुकों को नोटिश निर्गत करने का निर्देश


वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार मे प्रखंड के सभी पंचायतो मे चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को पुर्ण करने को लेकर समीक्षा बैठक बीडीओ मुरली प्रसाद यादव के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। बैठक मे उपस्थित पदाधिकारीयो ने सभी पंचायतो चल रहे आवास योजना का क्रमवार समीक्षा किया।
 समीक्षा के दौरान उपस्थित पदाधिकारी ने वैसे आवास के लाभुक जिसने पैसा लेकर कार्य प्रारम्भ नही किया है उन्हे चिन्हित कर राशि वापसी का नोटिश निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक मे सभी मुखिया , पंचायत सेवक, रोजगार सेवक तथा स्वंय सेवक को आवास योजना समय से शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि आवास योजना का कार्य धीमा है ऐसे मे संबंधित पंचायत के पदाधिकारी पर कारवाई किया जाएगा। बैठक मे जिला परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने सभी पंचायत सेवक व स्वय सेवक को आवास लाभुको पर दबाब बनाकर आवास योजना पुर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक मे विलासपुर पंचायत मे आवास योजना के समीक्षा के दौरान दो लाभुक द्वारा कार्य प्रारम्भ नही किए जाने पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ निकासी राशि की वापसी नोटिश निर्गत करने का निर्देश दिया गया। भोजपुर पंचायत के 21 वैसे लाभुक जो कार्य प्रारम्भ नही किए है वेसे लाभुक को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा वापसी करने का नोटिश निर्गत करने का निर्देश दिया गया। बैठक मे अन्य पंचायत म ेचल रहे आवारस योजना मे कार्य प्रारम्भ कराने तथा पुर्ण करने का निर्देश बीडीओ ने सभी पंचायत के कर्मीयो को दिया। बैठक मे बीपीओ रविशंकर सिंह, लेखा पाल सुनील तिवारी, सहायक सांख्कि पदाधिकारी समर प्रकाश, लेखा पाल प्रवीण कुमार, मुखिया सोहन उंराव, संगीता श्रीवास्तव, मुस्ताक अहमद शेख, हरिओम प्रकाश, सभी पंचायत के पंचायत सेवक , रोजगार सेवक तथा स्वंय सेवक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment