साइड लेते समय हाइवा के धक्के से दो मोटरसाइकिल सवार सहित छह लोग कुवें में गिरे,दो रेफर सभी बाइक सवार शराब के नशे में धुत





मझिआंव कांडी: कांडी मुख्य पथ पर भड़रिया गांव में विद्यालय के समीप शनिवार को शाम करीब चार बजे एक हाइवा से साइड लेते समय हाइवा के धक्के से दो मोटरसाइकिल पर सवार छह लोग बाइक सहित बीस फुट के गहरे कुएं में गिर पड़े। जबकि धक्का मारने के बाद हाइवा चालक अपने वाहन से फरार हो गया।
 घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी छह मोटरसाइकिल सवारों को बारी बारी से बाहर निकाला तथा एक टेम्पु रोककर घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान शिवपुर गांव निवासी विकास कुमार शर्मा, चुनु कुमार राम, सोनु शर्मा, गोलू पाण्डेय, विवेका पाण्डेय, एवं प्रिंस पाण्डेय के रूप में की गई। अस्पताल में चिकित्सक डॉ गोबिंद सेठ द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया और जबकि गंभीर रूप दो घायालों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया जहां पर उक्त दोनो घायल विकास एवं गोलू का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है। 

No comments:

Post a Comment