गढ़वा: उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा ने नगर निकाय चुनाव को ले निवार्ची पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में बैठक किया। इस क्रम में उपायुक्त ने मतदान से जुड़ी सभी तरह की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में नियंत्रण कक्ष में टाॅल फ्री नम्बर 18003456510 जारी किया गया। इस नम्बर पर निर्वाचन से संबंधित किसी भी तरह की षिकायत व समस्या पर तत्काल कर्रवाइ किये जाने का उपायुक्त ने निर्देष दिया। बैठक में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार कराने का निर्देष दिया।
बैठक में आदर्ष मतदान केन्द्र पर सभी तरह की व्यवस्था मतदाताओं के लिए करने, प्रथम मतदाता को सभी बुथों पर चिन्हित कर पुरष्कृत करने, जिले के दोनों नगर निकाय क्षेत्र के लिए दो कलस्टर बनाने, गढ़वा नगर परिषद के 21 तथा नगरउंटारी नगर पंचायत के सभी सतरह मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के लिए सभी तरह की सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था करने का उपायुक्त ने निर्देष दिया

No comments:
Post a Comment