मेराल/गढ़वा: प्रखण्ड के चामा पंचायत में अंचलाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को गौरव यात्रा निकाली गयी। उर्दू मध्य विद्यालय से शुरू यह यात्रा चामा बस्ती होते हुए पंचायत भवन पहुंचा फिर वापसी करते हुए उर्दू मध्य विद्यालय के पास समाप्त किया गया।
इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उर्दू मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को सामिल किया गया। साथ में ग्रामीणों के भी उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान शौचालय में शौच करो गली मोहल्ला साफ करो बिमारी को दुर करो गंदगी करना बंद करो आदि नारे लगाये जा रहे थे। मौके पर ग्रामीण जनता, छात्र छात्र छात्राओं काफी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment