मझिआंव के हरिगांवा में सीढ़ी से गिरकर महिला हुई घायल

मझिआंव/गढ़वा: मझिआंव थाना क्षेत्र के हरिगावां गांव निवासी शिवशंकर राम की पत्नी संजू देवी अपने घर की पोताई करते समय सीढ़ी से फिसलकर कुदाल पर गिर पड़ी जिससे उसके माथे का पिछला हिस्सा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल रेफरल अस्पताल पहुँचाया जहां चिकित्सक द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

No comments:

Post a Comment