विधायक ने किया 52 लाख कि लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास

गढ़वा:- सदर प्रखंड के ओबरा गांव के बहेरखांड़ टोला पर सुखनियाँ नाला पर 52 लाख की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने नारियल फोड़कर कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पुल निर्माण कराने का वादा मैंने जनता से किया था। आज वादा पूरा करने का काम किया है। इस पुल निर्माण से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। खासकर अल्पसंख्यक को लाभ होगा। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई पुल पुलिया पूर्व के जनप्रतिनिधि के उदासीनता का नहीं बन पाया था। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, मुखिया पप्पू सरदार, ब्रजेश उपाधयाय, विवेकानंद तिवारी, जान मोहम्मद, मुस्तकीम अंसारी, प्रमोद चौबे आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment