रंका के मुखिया ने किया आम सभा का बहिष्कार



रंका/गढ़वा:  रंका प्रखण्ड के चैदह पंचायत के मुखिया ने सामुहिक हो कर आम सभा का बहिष्कार करते हुए आम सभा में शामिल नही होने का फैसला किया। सोमवार को क्षुब्ध हो कर चैदह पंचायत के मुखिया ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का को ज्ञापन दे कर सभी पंचायत के मुखिया के मूल भावना को संवैधानिक अधिकारो की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की मांग कि। मौके पर खरडिहा पंचायत के मुखिया अनिल  कुमार चंन्द्रवंशी रंका कला पंचायत के मुखिया सविता देवी, चुटिया मुखिया मिथलेश यादव, तमगे मुखिया जगदीश सिंह, सिरोई खूर्द मुखिया किरण देवी, खपरो मुखिया सहनाज बीबी,आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment