रंका के पारा शिक्षको ने वार्षिक उतर पुस्तिका के जांच का किया बहिष्कार



रंका/गढ़वा: रंका प्रखंड में आज सी आर सी बुनियादी विद्यालय रंका मे वर्ग 3 से 7 के काॅपी के मुल्यांकन करने पहुंचे पारा शिक्षकों ने पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया मानदेय की मांग को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। मुल्यांकन केन्द्र पर शिक्षकों ने पेन की मांग की और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा लेकिन व्यवस्थापक महोदय द्वारा असर्मथता जताने के बाद पारा शिक्षक अपने अपने घर चले गए। इस मौके पर इरफान अंसारी, संजय चैधरी,अजित पाण्डेय, मुमताज अंसारी, आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे



No comments:

Post a Comment