गढ़वा: संवेदक पिन्टु दुबे की मां व भारतीय स्टेट बैंक गढ़वा स्थित मुख्य शाखा के सुरक्षा कर्मी मझिआंव थाना क्षेत्र के दुबेतहले गांव निवासी राजेन्द्र दुबे की पत्नी देवन्ति देवी 55 वर्ष की कल रात्री हृदयाघात से मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को रात्री में उन्हे पहला अटैक आया। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को स्थानीय कोयल नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में दुबेतहले एवं आस पास के गांव के कई सौ ब्यक्ति शामिल हुए। उनकी इस असामयिक मृत्यु से पूरा गांव मर्माहत है। उनकी मौत पर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मियों ने शोक ब्यक्त किया है।

No comments:
Post a Comment