गढ़वाः उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा ने बीएलओ को नगर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओें को वोट देने के लिए जागरूक करने के लिए घर. घर जाकर मतदान पर्ची दिलाने का उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा ने निर्देश दिया है। उपायुक्त ने मतदान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह निर्देश दिया है जिसमें कहा गया है कि जिन बी0एल0ओ0 को नगर पंचायत निर्वाचन कार्य हेतु बुथवार जिस क्षेत्र में संबंध किया गया है वे अपने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से मतदान पर्ची और एक पंजी प्राप्त कर नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं को घर-घर जाकर पर्ची वितरण करेंगें एवं पंजी पर मतदाता का हस्ताक्षर लेंगे। साथ ही साथ मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करेंगे। किसी तरह के दबाव या भय है तो उसके समाधान के लिए अपने सेक्टर दण्डाधिकारी को सूचित करेंगे। इस क्रम में हिदायत दिया गया है कि बीएलओ किसी राजनितिक पार्टी अथवा उसके प्रतिनिधि के साथ पर्ची का वितरण नहीं करेंगे। ऐसा पाये जाने पर या सूचना मिलने पर संबंधित बीएलओ के उपर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
उपायुक्त ने बीएलओ को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर मतदाता पर्ची देने का दिया निर्देश
प्रकाशित तिथि -
April 08, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment